Gurugram News: सीएनजी नहीं मिलने के कारण सिटी बसों का संचालन हुआ बंद

जीएमसीबीएल के सेक्टर-52 डिपो नहीं चल रही गुरुगमन सिटी बसेंअमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की गुरुगमन सिटी बसों का संचालन रविवार को भी बंद रहा। सेक्टर-52 डिपो में सीएनजी न मिलने के कारण यह स्थिति बनी है। इससे गुरुग्राम और फरीदाबाद के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।जीएमसीबीएल द्वारा संबंधित एजेंसी को सीएनजी के लिए भुगतान न करने से आपूर्ति बाधित हुई है। डिपो से संचालित होने वाली कुल 100 बसों में से 50 गुरुग्राम और 50 फरीदाबाद के रूटों पर चलती हैं। जीएमसीबीएल के अधिकारी हालांकि बसों के संचालन बंद होने का कारण मरम्मत कार्य बता रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी बसों का संचालन बंद था, जबकि शुक्रवार को बसें चली थीं। शनिवार और रविवार को सीएनजी न मिलने से बसें फिर से डिपो में खड़ी रहीं। सिटी बसें संचालित करने वाली एजेंसी ने चालकों को छुट्टी पर भेज दिया है। सोमवार को कार्य दिवस होने के कारण यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है।स्मार्ट कार्ड धारक भी प्रभावितदमदमा, रिठोज और सहजावास जैसे गांवों के निवासियों ने आवागमन में दिक्कत बताई। सुभाष, सुरेंद्र, देवेंद्र, मनोज और सुनील जैसे यात्रियों ने अपनी परेशानी साझा की। गुरुगमन सिटी बसों में सफर करने के लिए करीब छह हजार यात्रियों ने स्मार्ट कार्ड बनवाए हैं। बसों का संचालन बंद होने से इन स्मार्ट कार्ड धारकों को भी समस्या हो रही है। ------------------सीएनजी संबंधित कोई परेशानी है। सेक्टर-52 डिपो में सिटी बसों में मेंटेनेंस का काम होने के चलते रूटों पर नहीं भेजा जा रहा। जल्द ही सिटी बसाें को रूटों पर भेजा जाएगा, ताकि यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल पाए। - विश्वजीत चौधरी, सीईओ, जीएमसीबीएल

#CityBusOperationsHaltedDueToTheUnavailabilityOfCNG. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 11, 2026, 19:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: सीएनजी नहीं मिलने के कारण सिटी बसों का संचालन हुआ बंद #CityBusOperationsHaltedDueToTheUnavailabilityOfCNG. #VaranasiLiveNews