Palwal News: दस फीट चौड़े राष्ट्रीय ध्वज के साथ पांच किलोमीटर तक राष्ट्रप्रेम का संदेश देंगे नागरिक
पुलिस लाइन से होगी यात्रा की शुरुआत, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में होगा समापनसंवाद न्यूज एजेंसीपलवल। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित हर घर तिरंगा अभियान के तहत पलवल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हरियाणा सरकार के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्यमंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में यह यात्रा पांच किलोमीटर लंबी होगी। 10 फीट चौड़े तिरंगे के साथ हजारों नागरिक राष्ट्रभक्ति का संदेश देंगे।तिरंगा यात्रा पलवल पुलिस लाइन से शुरू होकर आगरा चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक जाएगी। यात्रा में खिलाड़ी, युवा, विद्यार्थी, एनसीसी एवं एनएसएस के स्वयंसेवक, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा आम नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल होंगे। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के गीत, भारत माता के जयघोष के साथ राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिलेगा।खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, समर्पण और गौरव की भावना को सशक्त बनाने वाला जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, वीर सैनिकों के अदम्य साहस और देशवासियों की एकता का प्रतीक है। उन्होंने हर भारतीय नागरिक से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में राष्ट्रभक्ति से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों की ओर से व्यापक तैयारियां की गईं हैं।वहीं, जिले में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने अधिकारियों को सभी कार्यक्रम देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान तिरंगा रैली, बाइक व साइकिल रैली, तिरंगा शोभायात्रा, तिरंगा एवं वंदे मातरम प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेल्फी विद तिरंगा अभियान आयोजित होंगे। सरकारी भवनों को तिरंगा रोशनी से सजाया जाएगा। वहीं, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् अभियान को सफल बनाने के लिए एसडीएम बलीना ने शुक्रवार को होडल कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।--------------------------------------------------------नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय समारोहजिले में 80वां स्वाधीनता दिवस जिला स्तरीय समारोह नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में होगा। समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिला सचिवालय सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि मार्च पास्ट के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग, मलखंब, पीटी, डंबल और लेजियम शो आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थियों की भागीदारी होगी। उन्होंने जिले के इतिहास और गुमनाम नायकों पर आधारित कार्यक्रमों को भी शामिल करने के निर्देश दिए। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजन भी शामिल होंगे। 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी।
#CitizensWillConveyTheMessageOfPatriotismOverADistanceOfFiveKilometers #CarryingATen-foot-wideNationalFlag. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 18:06 IST
Palwal News: दस फीट चौड़े राष्ट्रीय ध्वज के साथ पांच किलोमीटर तक राष्ट्रप्रेम का संदेश देंगे नागरिक #CitizensWillConveyTheMessageOfPatriotismOverADistanceOfFiveKilometers #CarryingATen-foot-wideNationalFlag. #VaranasiLiveNews
