अमेरिका: एफबीआई के बाद सीआईए का गैर-गोपनीय सिस्टम में लगी सेंध, खुफिया एजेंसियों पर साइबर हमले से बढ़ी चिंता

अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) पर साइबर हमला हुआ है। कई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हैकरों ने एजेंसी के एक गैर-गोपनीय कंप्यूटर सिस्टम में सेंध लगाई और कुछ सूचनाओं तक पहुंच बनाई। हालांकि, इस हमले में किसी अत्यधिक संवेदनशील जानकारी के प्रभावित होने की बात सामने नहीं आई है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, सिस्टम से जुड़ी समस्या का समाधान कर लिया गया है। एसोसिएटेड प्रेस को एक सूत्र ने बताया कि सीआईए का एक गैर-गोपनीय सिस्टम हैक हुआ था। वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सीआईए और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक कार्यालय (ओडीएनआई) को हाल ही में साइबर सुरक्षा में सेंधमारी का पता चला था। इससे कुछ गैर-गोपनीय सूचनाएं उजागर हुईं। सार्वजनिक जानकारियों के विश्लेषण वाले नेटवर्क को बनाया निशाना रिपोर्ट के अनुसार, हैकरों ने ऐसे नेटवर्क को निशाना बनाया, जिसका इस्तेमाल सार्वजनिक रूप से उपलब्ध और गैर-गोपनीय सामग्री का विश्लेषण कर खुफिया जानकारियां जुटाने के लिए किया जाता है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस सेंधमारी में किस तरह की गैर-गोपनीय सामग्री प्रभावित हुई। न्यूयॉर्क टाइम्स ने यह भी बताया कि अमेरिकी सरकार की कुछ अन्य एजेंसियों की जानकारी भी इस हमले में उजागर होने की आशंका है।फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि सीआईए और ओडीएनआई के नेटवर्क को निशाना बनाने के पीछे किसका हाथ था। ओडीएनआई ने क्या कहा मामले पर पूछे जाने पर राष्ट्रीय खुफिया निदेशक कार्यालय ने कहा कि इस घटना से उसकी महत्वपूर्ण क्षमताओं या गोपनीय सिस्टम के कामकाज में कोई बाधा नहीं आई है। सीआईए ने इस संबंध में पूछे गए सवालों का तत्काल जवाब नहीं दिया। अमेरिकी सरकारी एजेंसियां पिछले कुछ समय से तकनीकी खराबियों और साइबर सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं का सामना कर रही हैं। इससे पहले अमेरिकी कृषि विभाग में भी साइबर सेंधमारी की घटना सामने आई थी। एफबीआई के सिस्टम पर भी दो बार साइबर हमला सीआईए पर यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) में भी हाल में दो अलग-अलग साइबर सेंधमारी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। पेंटागन और गृह सुरक्षा विभाग भी हालिया साइबर घटनाओं से प्रभावित हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एफबीआई में हुई दूसरी सेंधमारी की पुष्टि की थी। फॉक्स न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा था कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है और यह अच्छी बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि संभव है कि इससे कुछ ऐसी जानकारियां सामने आएं, जिनके बारे में पहले पता नहीं था। एफबीआई के राष्ट्रीय डेटाबेस को बनाया गया था निशाना रिपोर्ट के मुताबिक, एफबीआई पर हुए दूसरे हमले में उस राष्ट्रीय डेटाबेस को निशाना बनाया गया था, जिसके जरिए संघीय, राज्य और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियां आपराधिक न्याय से जुड़ी जानकारियां साझा करती हैं।इससे करीब दो महीने पहले शाइनीहंटर्स नाम के हैकिंग समूह ने दावा किया था कि उसने एफबीआई की भर्ती वेबसाइट से एजेंसी के कर्मचारियों और नौकरी के आवेदकों की निजी जानकारी चुरा ली है। माइक्रोसॉफ्ट और बैंकों पर भी साइबर घटनाएं अमेरिकी सरकारी एजेंसियों पर हुए इन हमलों से पहले कई बड़ी कंपनियां और संस्थान भी तकनीकी व्यवधानों तथा साइबर सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं का सामना कर चुके हैं। इनमें माइक्रोसॉफ्ट, जेपी मॉर्गन चेस और विमानन कंपनियां शामिल हैं। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने अमेरिकी सरकारी और निजी संस्थानों के डिजिटल नेटवर्क की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

#World #International #UnitedStates #Cia #Cyberattack #UsIntelligenceAgencies #OfficeOfTheDirectorOfNationalIntelligence #Odni #Fbi #CyberBreach #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 25, 2026, 02:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अमेरिका: एफबीआई के बाद सीआईए का गैर-गोपनीय सिस्टम में लगी सेंध, खुफिया एजेंसियों पर साइबर हमले से बढ़ी चिंता #World #International #UnitedStates #Cia #Cyberattack #UsIntelligenceAgencies #OfficeOfTheDirectorOfNationalIntelligence #Odni #Fbi #CyberBreach #VaranasiLiveNews