हेल्थ अलर्ट: शरीर में लगातार बनी सूजन कहीं खतरे की घंटी तो नहीं? जानिए क्रॉनिक इंफ्लेमेशन से क्या होता है

शरीर में सूजन की समस्या भले ही काफी आम सी लगती है, पर ये असल में ये सेहत के लिए गंभीर खतरों का कारण बन सकती है। शरीर में कहीं चोट लगने या संक्रमण होने के बाद स्वाभाविक रूप से वह हिस्सा सूज जाता है, ये शरीर की सुरक्षात्मक प्रकिया का हिस्सा है। असल में चोट या संक्रमण के समय इम्यून सिस्टम सक्रिय होता है और प्रभावित हिस्से को ठीक करने की कोशिश शुरू कर देता है, इससे उस जगह पर सूजन हो जाती है। आमतौर पर यह सूजन कुछ समय बाद अपने आप ठीक भी हो जाती है। लेकिन अगर शरीर में सूजन लंबे समय तक बनी रहे या बिना किसी वजह के बार-बार हो रही हो तो इसे क्रॉनिक इंफ्लेमेशन कहा जाता है। बार-बार या लंबे समय तक सूजन रहना शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली लगातार सक्रिय रहने का संकेत माना जाता है। ये समय के साथ ऊतकों तथा अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं कि इसके क्या खतरे हो सकते हैं

#HealthFitness #National #ChronicInflammation #CausesOfInflammation #शरीरमेंसूजनकेकारण #क्रॉनिकइंफ्लेमेशन #लगातारसूजन #SymptomsOfChronicInflammation #CrpBloodTest #सूजनऔरदिलकीबीमारी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 18:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हेल्थ अलर्ट: शरीर में लगातार बनी सूजन कहीं खतरे की घंटी तो नहीं? जानिए क्रॉनिक इंफ्लेमेशन से क्या होता है #HealthFitness #National #ChronicInflammation #CausesOfInflammation #शरीरमेंसूजनकेकारण #क्रॉनिकइंफ्लेमेशन #लगातारसूजन #SymptomsOfChronicInflammation #CrpBloodTest #सूजनऔरदिलकीबीमारी #VaranasiLiveNews