Meerut News: 15 साल में सबसे सर्द रहा क्रिसमस, रात भी सीजन की सबसे ठंडी
पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप के बीच मेरठ में बुधवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। रात का तापमान 5.8 डिग्री की भारी गिरावट के साथ 4.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं पिछले डेढ़ दशक में 2025 का क्रिसमस सबसे ठंडा रहा है। इससे पहले बीते 15 सालों में अधिकतम तापमान कभी इतना नीचे नहीं गिरा। बृहस्पतिवार की सुबह पूरा शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। विजिबिलिटी इतनी कम थी कि हाईवे पर वाहन लाइट जलाकर रेंगने को मजबूर थे। हाथ-पैर सुन्न कर देने वाली ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। दोपहर 12 बजे के बाद कोहरा छटने और सुनहरी धूप निकलने से शहरवासियों को थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन शीतलहर के कारण ठिठुरन बरकरार रही। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नए साल पर और बढ़ेगी ठंडकृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा, जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी। नए साल का आगाज भी कड़ाके की ठंड के बीच होने की संभावना है।जहरीली बनी है शहर की हवाठंड के साथ-साथ शहरवासियों को दूषित हवा का सामना भी करना पड़ रहा है। कोहरे और स्मॉग के मेल ने शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक स्तर पर पहुंचा दिया है। बृहस्पतिवार को शहर का औसत एक्यूआई 218 से बढ़कर 246 पर पहुंच गया।पिछले 15 सालों में क्रिसमस का तापमानवर्ष अधिकतम2025- 17.92023- 23.5 2022- 21.2 2021- 24.42020- 23.1 2019- 26.72018- 22.2 2017- 20.62016- 21.8 2015- 22.6 2014- 23.1 2013- 21.72012- 24.6 2011- 21.42010- 23.8
#ChristmasWasTheColdestIn15Years #AndTheNightWasAlsoTheColdestOfTheSeason. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 26, 2025, 02:33 IST
Meerut News: 15 साल में सबसे सर्द रहा क्रिसमस, रात भी सीजन की सबसे ठंडी #ChristmasWasTheColdestIn15Years #AndTheNightWasAlsoTheColdestOfTheSeason. #VaranasiLiveNews
