पंचायत चुनाव में ईमानदार प्रतिनिधि को चुनें : प्रो. अशोक सरयाल

राजपूत कल्याण सभा उपमंडल पंचरुखी ने मनाया स्थापना दिवससंवाद न्यूज एजेंसी पंचरुखी (कांगड़ा)। राजपूत कल्याण सभा उपमंडल पंचरुखी ने दूसरा स्थापना दिवस मनाया। समारोह में क्षेत्र के व्यक्तियों, समाज के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महासचिव राजपूत कल्याण सभा हेड क्वार्टर कांगड़ा के विजय ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ सदस्य प्रताप सिंह सरयाल रहे।उन्होंने सभी राजपूत भाई-बहनों से एकजुट होकर अपने मान, सम्मान और स्वाभिमान को बनाए रखने का आह्वान किया। सभा के प्रधान अजय गुलेरिया ने उपस्थित अतिथियों और लोगों का स्वागत किया। उन्होंने यूजीसी रेगुलेशन के संभावित दुष्प्रभावों के बारे में सदस्यों को अवगत करवाया । सभा के महासचिव राम सिंह सरयाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में सभा की सदस्यता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. अशोक सरयाल ने आगामी पंचायत चुनाव में समाज को संगठित होकर अपनी लोकतांत्रिक शक्ति का सही उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ईमानदार, निष्ठावान और प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों का चुनाव कर पंचायतों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि विकास कार्यों और न्याय में हो रहे भेदभाव को समाप्त किया जा सकता है। युवा विंग के प्रधान रविंद्र सरयाल ने सभी अतिथियों और सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। समारोह में राजपूत कल्याण सभा ट्रस्ट के सचिव सुभाष पठानिया, महिला विंग प्रधान सुदेश राणा, राजपूत कल्याण सभा पालमपुर के प्रधान मिलाप चंद राणा, महासचिव राजेंद्र राणा, बैजनाथ सभा के प्रधान अनिल कटोच, महासचिव राजेश राणा तथा महिला विंग प्रधान सुनीता राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

#ChooseHonestRepresentativesInPanchayatElections:Prof.AshokSaryal #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 17, 2026, 18:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पंचायत चुनाव में ईमानदार प्रतिनिधि को चुनें : प्रो. अशोक सरयाल #ChooseHonestRepresentativesInPanchayatElections:Prof.AshokSaryal #VaranasiLiveNews