चित्रकूट में भीषण हादसा: वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयाें की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सरधुवा थाना क्षेत्र अरछा बरेठी गांव से बुधवार की रात को अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी, इससे दो सगे भाई घायल हो गए। दोनों को पीआरवी अपने वाहन से लेकर सीएचसी गई। वहां से रेफर कर दिया, जिला अस्पताल में एक की मौत हो गई थी। दूसरे की प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है। पहाड़ी थाना क्षेत्र के भगौती पुरवा निवासी राममूरत ने बताया कि उसके घर में तेली कार्यक्रम था। उसमें तेली बनाने के लिए दूध लेने के लिए उसका बड़ा बेटा गणेश दत्त (35) व छोटा बेटा रंजन कुमार (30) रात करीब आठ बजे अपनी बरेठी निवासी बुआ के यहां बाइक से गए थे। वहां से लौटते समय बरेठी के बाहर निकलते ही रघुवंशीपुर के पास बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी, इससे बेटे बाइक सहित सड़क किनारे खंती में गिर गए। गिरने से दोनों भाई घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने अपने वाहन से दोनों भाइयों को सीएचसी पहाड़ी में भर्ती कराया।
#CityStates #Chitrakoot #Kanpur #UttarPradesh #ChitrakootNews #UpNews #RoadAccident #AccidentNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 16:53 IST
चित्रकूट में भीषण हादसा: वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयाें की मौत, परिजनों में मचा कोहराम #CityStates #Chitrakoot #Kanpur #UttarPradesh #ChitrakootNews #UpNews #RoadAccident #AccidentNews #VaranasiLiveNews
