Chitrakoot: मासूस की हत्या कर शव को शौचालय के गड्ढे में फेंका, गुस्साए परिजनों ने शव रख हाईवे किया जाम

रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में सोमवार की देर शाम को हत्यारे ने एक मासूम की पहले पीट-पीटकर हत्या कर दी। बाद में उसका शव शौचालय के गड्ढे में फेंक दिया। शव को छिपाने के लिए उस पर आम व महुआ की पत्तियां रख दीं। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर शव कर जाम लगा दिया है। परिजनाें ने हत्या कर शव को छिपाने का आरोप लगाया है। सूचना पर एसपी समेत अन्य अफसर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर बाधित यातायात को खुलवाने में जुटे हैं। रामनगर निवासी रामदुलारी ने बताया कि उसका बेटा अंकुर विश्वकर्मा उर्फ लल्ली (12) शाम खेलने गया था। काफी देर तक नहीं लौटा तो मां ने उसकी खोजबीन की, इसी बीच किसी बच्चे ने बताया कि सिचांई विभाग के कोठी के शौचालय के गड्ढे में पड़ा हुआ है। जानकारी पाकर मां रामदुलारी वहां भागते हुए पहुंची तो गड्ढे के ऊपर पत्तियां रखी हुई थी। फौरन उसे हटाकर बेटे को निकाला और सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां के अनुसार मृतक अंकुर के सिर व चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। बताया कि बेटे की हत्या कर शव को छिपाने के लिए उद्देश्य से आरोपी ने उस पर पत्तियां डाल दी हैं।

#CityStates #Chitrakoot #Kanpur #UttarPradesh #CrimeNews #ChitrakootCrime #ChitrakootNews #UpNews #Crime #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 18:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chitrakoot: मासूस की हत्या कर शव को शौचालय के गड्ढे में फेंका, गुस्साए परिजनों ने शव रख हाईवे किया जाम #CityStates #Chitrakoot #Kanpur #UttarPradesh #CrimeNews #ChitrakootCrime #ChitrakootNews #UpNews #Crime #VaranasiLiveNews