Chitrakoot: महंत व दरोगा के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल, ट्रस्ट के बंद ताले को लेकर धमकाने की बात आई सामने

रैपुरा थाना क्षेत्र के लालापुर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास व चौकी प्रभारी राम कुमार दुबे के बीच बातचीत का एक ऑडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में महंत दरोगा को ट्रस्ट के कार्यालय का बंद ताला खोलने को लेकर धमकी दे रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। बता दें कि शुक्रवार को महंत भरतदासव एसपी अरुण कुमार सिंह के बीच की बातचीत का भी एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें भी आश्रम स्थित कार्यालय का ताला बंद करने व कब्जा करने को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद अब शनिवार को महंत व चौकी प्रभारी के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। ऑडियो तीन मिनट 12 सेकंड का है। इसमें चौकी प्रभारी से महंत अभद्र भाषा का भी प्रयोग करते हुए सुनाई दे रहा है।

#CityStates #Kanpur #Chitrakoot #ChitrakootNews #UpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 17:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chitrakoot: महंत व दरोगा के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल, ट्रस्ट के बंद ताले को लेकर धमकाने की बात आई सामने #CityStates #Kanpur #Chitrakoot #ChitrakootNews #UpNews #VaranasiLiveNews