Mandi News: साइकिलिंग चैंपियनशिप में चिराग प्रथम

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर करवाई प्रतियोगितासंवाद न्यूज एजेंसीमंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत जिला पुलिस की ओर से सेरी मंच मंडी में रविवार सुबह साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें मंडी जिले और साथ लगते जिलों से आए 107 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सुबह एसपी मंडी विनोद कुमार ने साइकिलिंग चैंपियनशिप को सेरी मंच से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।अलग-अलग वर्ग के लिए पुलिस ने अलग-अलग रूट निर्धारित किए थे। विजेता और उपविजेता रहे प्रतिभागियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश पारस डोगर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 10-14 आयु वर्ग में चिराग प्रथम, ईशान्वी ठाकुर द्वितीय, भाविश्का तृतीय और 14-18 आयु वर्ग में प्रथम सृजन, द्वितीय शाश्वत ठाकुर, तृतीय उदित ठाकुर रहे। 18-25 आयु वर्ग में भव्य कुमार प्रथम रहे। 25-35 आयु वर्ग में अजय प्रथम, अभिनव राणा द्वितीय रहे। 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सुनील बारोंगपा प्रथम, सुशील द्वितीय, मनु द्विवेदी तृतीय, बालिका वर्ग (14+ वर्ष) में ऋद्धि सुयाल प्रथम रहे।प्रतिभागी अजय मेहता, सुनील बरूपा, भव्य कुमार शर्मा और रिद्धि सुयाल ने इसे मंडी जिला पुलिस की एक बेहतरीन पहल बताया। कहा कि इस तरह की शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने से जहां तन और मन स्वस्थ रहता है वहीं युवाओं को नशे जैसी कुरीति से दूर रखने में भी सहायता मिलती है।

#ChiragFirstInCyclingChampionship #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 16:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: साइकिलिंग चैंपियनशिप में चिराग प्रथम #ChiragFirstInCyclingChampionship #VaranasiLiveNews