Aligarh News: सड़क किनारे खेल रहे बच्चों को कार ने मारी टक्कर, एक के पैर में फैक्चर, तीन चोटिल, रिपोर्ट दर्ज

खैर के मोहल्ला बहादुरगंज में सड़क किनारे खेल रहे बच्चों में एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे के पैर में फैक्चर हो गया। करीब तीन अन्य बच्चे चोटिल हो गए। मामले में रविवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला बहादुरगंज के सोहेल ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया है कि 25 फरवरी की रात आठ वह नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे। इस दौरान उनका पुत्र साद गांधी पार्क के पास मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ सड़क किनारे खेल रहा था। इस दौरान सड़क से तेज रफ्तार कार निकली। उसने बच्चों में टक्कर मार दी। हादसे में साद के पैर में फैक्चर हो गया। लोगों ने कार को पकड़ लिया। बच्चे का उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने बताया है रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

#CityStates #Aligarh #UttarPradesh #ChildrenHitByCar #AligarhNews #KhairAligarh #BahadurganjAligarh #UpadhyayMohallaKhair #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 18:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: सड़क किनारे खेल रहे बच्चों को कार ने मारी टक्कर, एक के पैर में फैक्चर, तीन चोटिल, रिपोर्ट दर्ज #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #ChildrenHitByCar #AligarhNews #KhairAligarh #BahadurganjAligarh #UpadhyayMohallaKhair #VaranasiLiveNews