UP News: खेलते-खेलते लापता हुआ मासूम, दो घंटे बाद विद्यालय परिसर में अचेत मिला फिर मौत; हत्या की आशंका

UP News:धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 5 वर्षीय बालक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। करजरा गांव निवासी कृष्णा सिंह का 5 वर्षीय पुत्र कार्तिक सिंह रविवार सुबह करीब 10 बजे गांव के पास स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक लापता हो गया। करीब दो घंटे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की। खोज के दौरान बच्चा विद्यालय परिसर में ही अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन आनन-फानन में उसे घर लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां कंचन देवी लगातार बेहोश हो जा रही हैं।

#CityStates #Varanasi #Chandauli #ChandauliPolice #ChandauliNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 16:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP News: खेलते-खेलते लापता हुआ मासूम, दो घंटे बाद विद्यालय परिसर में अचेत मिला फिर मौत; हत्या की आशंका #CityStates #Varanasi #Chandauli #ChandauliPolice #ChandauliNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews