Aligarh News: कुट्टी मशीन के पट्टे की चपेट में आया मासूम, मौत
क्षेत्र के गांव ऐचना में मंगलवार सुबह 10 बजे को कुट्टी की मशीन की चपेट में आने से सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार गांव निवासी योगेश अपने घर पर इंजन चलाकर कुट्टी की मशीन से पशुओं के लिए चारा काट रहा था। इसी दौरान उनका नाती सात वर्षीय शिवम पुत्र कुलदीप वहां पहुंच गया। परिजनों ने बताया है कि वह इंजन और कुट्टी मशीन के पट्टे की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में घायल शिवम को उपचार के लिए खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।शिवम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पिता कुलदीप और मां शीतल का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार शिवम उनका इकलौता बेटा था। हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
#AligarhNews #ChildDies #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 26, 2026, 02:52 IST
Aligarh News: कुट्टी मशीन के पट्टे की चपेट में आया मासूम, मौत #AligarhNews #ChildDies #VaranasiLiveNews
