अपनी भाषा में संयम रखें मुख्यमंत्री : राहुल
बंगाणा (ऊना)। भाजपा युवा मोर्चा ऊना के सोशल मीडिया संयोजक राहुल शर्मा ने बंगाणा में आयोजित कांग्रेस की जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से भाजपा नेता देवेंद्र भुट्टो के लिए कथित रूप से अमर्यादित भाषा के प्रयोग की निंदा की है। उन्होंने कहा कि एक सांविधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री से इस प्रकार की बयानबाजी की अपेक्षा नहीं की जा सकती।राहुल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश के प्रतिनिधि हैं। ऐसे में उन्हें अपनी भाषा और व्यवहार में संयम रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय विपक्षी नेताओं पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने में अधिक रुचि दिखा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के समय प्रदेश की जनता से कई गारंटियां पूरी करने का वायदा किया था लेकिन उनका लाभ अभी तक लोगों को नहीं मिल पाया है। महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा भी अब तक पूरा नहीं हुआ है। संवाद
#ChiefMinisterShouldExerciseRestraintInHisLanguage:Rahul #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 14, 2026, 16:13 IST
अपनी भाषा में संयम रखें मुख्यमंत्री : राहुल #ChiefMinisterShouldExerciseRestraintInHisLanguage:Rahul #VaranasiLiveNews
