Air India: तकनीकी खराबी के चलते 10 घंटे बाद वापस शिकागो लौटा विमान, अब एयर इंडिया ने घटना को लेकर दी सफाई
एयर इंडिया की शिकागो-दिल्ली हवाई सेवा को तकनीकी खराबी के चलते वापस शिकागो लौटना पड़ा। एयर इंडिया के विमान ने गुरुवार को अमेरिका के शिकागो से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन करीब 10 घंटे बाद विमान को वापस शिकागो लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया जा रहा है कि विमान के शौचालय जाम हो गए थे। अब घटना को लेकर एयरलाइन ने सफाई दी है। एयर इंडिया ने असुविधा के लिए जताया खेद एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 6 मार्च 2025 को शिकागो से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली AI126 विमान तकनीकी समस्या के कारण शिकागो वापस लौट गया। शिकागो में उतरने पर, जरूरतमंद यात्री और चालक दल को आवासीय मदद दी गई। इसके बाद यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। एयरलाइन ने ये भी बताया कि यात्रियों को उड़ान रद्द होने पर पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे। एयरलाइन ने कहा कि उनके लिए यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। शौचालय जाम होने से हुई परेशानी अमेरिकी मीडिया के अनुसार, शिकागो से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले विमान में कथित तौर पर सभी शौचालय जाम हो गए थे। विमान के 12 में से 11 शौचालय काम नहीं कर रहे थे और सिर्फ बिजनेस क्लास का ही एक शौचालय चल रहा था। विमान में सवार 300 यात्रियों की परेशानी को देखते हुए विमान को वापस शिकागो ले जाया गया। शिवसेना यूबीटी सांसद ने घटना को लेकर एयर इंडिया की आलोचना की और घटना को शर्मनाक बताया। संबंधित वीडियो
#World #International #AirIndia #ChicagoDelhiAir #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 10, 2025, 11:26 IST
Air India: तकनीकी खराबी के चलते 10 घंटे बाद वापस शिकागो लौटा विमान, अब एयर इंडिया ने घटना को लेकर दी सफाई #World #International #AirIndia #ChicagoDelhiAir #VaranasiLiveNews
