Una News: गगरेट में गूंजेंगे बाबा बालकनाथ का जयकारे
घनारी (ऊना)। ग्राम पंचायत नंगल जरियाला के मोहल्ला चौकी स्थित सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ मंदिर में 15 मार्च को 31वें भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के मुख्य सेवादार मलकियत सिंह ने बताया कि स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठान में सुबह पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक तरीके से झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया जाएगा। इस मौके पर अशोक कुमार, वीर सिंह, होशियार सिंह, बलवंत राय, रमन कुमार, विमल कुमार, सुभाष चंद, अशोक जमला, मुकेश कुमार, हरविंद्र, गोलू आदि मौजूद रहे। संवाद
#CheersForBabaBalaknathWillResonateInGagret. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 14, 2026, 16:54 IST
Una News: गगरेट में गूंजेंगे बाबा बालकनाथ का जयकारे #CheersForBabaBalaknathWillResonateInGagret. #VaranasiLiveNews
