आत्महत्या के लिए प्रेरित कर रहा चैटजीपीटी?: ओपनएआई के खिलाफ अमेरिका के आठ राज्यों ने किया मुकदमा; जानिए मामला

अमेरिका के आठ राज्यों ने दिग्गज एआई कंपनी ओपनएआई के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। राज्यों का आरोप है कि कंपनी का लोकप्रिय चैटबॉट चैटजीपीटी लोगों में भ्रम को बढ़ावा दे रहा है, और उन्हें दूसरों को नुकसान पहुंचाने व आत्महत्या करने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके साथ ही, यह कमजोर यूजर्स के साथ सहानुभूति का दिखावा करके उन्हें अपने जाल में फंसा रहा है। आयोवा, एरिजोना, मोंटाना, अर्कांसस, इडाहो, कंसास, नेब्रास्का और पश्चिम वर्जीनिया सहित कुल आठ राज्यों ने स्थानीय अदालतों में अलग-अलग मुकदमे दायर किए हैं। इसमें कहा गया है कि 'चैटजीपीटी' राज्य के उपभोक्ता संरक्षण कानूनों का उल्लंघन कर रहा है, जिससे बच्चों को नुकसान पहुंच रहा है और वयस्कों को धोखा मिल रहा है। ये भी पढ़ें:किसी का इस्तीफा तो कोई बर्खास्त: महिलाओं को बाहर कर रहा डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन; आखिर इसकी वजह क्या है भावनात्मक रूप से कमजोर लोगों को निशाना बनाया शिकायत में कहा गया है कि चैटजीपीटी जानबूझकर बहुत दयालु, मिलनसार और समझदार होने का दिखावा करता है, ताकि भावनात्मक रूप से कमजोर लोग आसानी से इसके झांसे में आ जाएं। एरिजोना के अनुसार, चैटजीपीटी किशोरों को अपनी निजी जानकारी साझा करने के लिए प्रोत्साहित करता है। कई बार यह चैटबॉट किशोरों को अपने माता-पिता, दोस्तों या अधिकारियों से संवेदनशील बातें छिपाने के लिए भी कहता है। खास तौर से युवाओं पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है।

#World #International #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 02:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



आत्महत्या के लिए प्रेरित कर रहा चैटजीपीटी?: ओपनएआई के खिलाफ अमेरिका के आठ राज्यों ने किया मुकदमा; जानिए मामला #World #International #VaranasiLiveNews