चारधाम यात्रा और यातायात व्यवस्था होगी पहली प्राथमिकता : सीओ
पौड़ी। नवनियुक्त सीओ सदर तपेश कुमार चंद ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने चारधाम यात्रा और कांवड़ यात्रा के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। कहा कि श्रीनगर चारधाम यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है और जुलाई में नीलकंठ मंदिर कांवड़ यात्रा के दौरान भारी जनदबाव रहेगा। इसे देखते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और स्थानीय नागरिकों व व्यापार सभा के प्रतिनिधियों के साथ शहर की समस्याओं पर चर्चा की। सीओ चंद ने कहा कि पुलिस आमजन और फरियादियों के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार करेगी। शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा। संवाद
#ChardhamYatraAndTrafficArrangementsWillBeTheFirstPriority:CO #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 17:55 IST
चारधाम यात्रा और यातायात व्यवस्था होगी पहली प्राथमिकता : सीओ #ChardhamYatraAndTrafficArrangementsWillBeTheFirstPriority:CO #VaranasiLiveNews
