बदलता मानसून: 50 फीसदी घटी बारिश, हिमालय के जंगलों में बढ़ा संकट, अध्ययन में खुलासा
पश्चिमी और मध्य हिमालय के जंगलों पर बदलते मानसून के पैटर्न का गहरा असर पड़ रहा है। हिमालय के आंतरिक क्षेत्रों में बारिश 50 फीसदी तक घटी है। इनमें हिमाचल प्रदेश के भी कुछ इलाके शामिल हैं। नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। प्रदेश समेत आंतरिक हिमालय के शंकुधारी वन बाहरी हिमालय के वनों से काफी अलग हैं। कम बारिश, अधिक ऊंचाई और जलवायु परिवर्तन के कारण इन क्षेत्रों में वनों की संरचना और जैव विविधता में बदलाव हो रहे हैं।अध्ययन के अनुसार हिमालय दो प्रमुख पारिस्थितिक क्षेत्रों में बंटा है। बाहरी हिमालय मानसून की हवाओं के सीधे प्रभाव में आता है, जहां सालाना 1500 मिमी से अधिक बारिश होती है।
#CityStates #Shimla #Monsoon #ClimateChange #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 22:21 IST
बदलता मानसून: 50 फीसदी घटी बारिश, हिमालय के जंगलों में बढ़ा संकट, अध्ययन में खुलासा #CityStates #Shimla #Monsoon #ClimateChange #VaranasiLiveNews
