Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस का अलर्ट, दिमाग पर करता है सीधा हमला; जानिए कैसे करें इसकी पहचान
मानसून आते ही देश में कई तरह की संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने इन दिनों डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के खतरों को लेकर लोगों को अलर्ट किया था। इस बीच गुजरात में चांदीपुरा वायरस के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सावधान किया है। यहां साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान राजस्थान के छह वर्षीय बच्चे की मौत की खबर है। इसने राज्य में चांदीपुरा वायरस के फैलने को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, बच्चे को चार दिन पहले भर्ती कराया गया था। हिम्मतनगर सिविल अस्पताल में पांच संदिग्ध मामले भी सामने आए थे। इनमें से दो बच्चों की रिपोर्ट नेगेटिव आई और उन्हें छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा है। अस्पताल के रिकॉर्ड बताते हैं कि 26 जून से 9 जुलाई के बीच चांदीपुरा वायरस के सात संदिग्ध मरीज भर्ती किए गए थे। इस दौरान तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई चीजें इस वायरस के संक्रमण को गंभीर और घातक बनाने वाली हो सकती हैं।
#HealthFitness #National #ChandipuraVirus #ChandipuraVirusGujarat #गुजरातचांदीपुरावायरस #चांदीपुरावायरस #ChandipuraVirusSymptoms #ChandipuraVirusNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 17:06 IST
Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस का अलर्ट, दिमाग पर करता है सीधा हमला; जानिए कैसे करें इसकी पहचान #HealthFitness #National #ChandipuraVirus #ChandipuraVirusGujarat #गुजरातचांदीपुरावायरस #चांदीपुरावायरस #ChandipuraVirusSymptoms #ChandipuraVirusNews #VaranasiLiveNews
