Chandigarh News: घनी धुंध के साथ शीतलहर से कंपकपाया चंडीगढ़

चंडीगढ़। कोहरे के साथ शीतलहर ने चंडीगढ़ को कंपकंपा दिया है। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान गिरकर 8.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान वर्ष 2024 में 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार दिन और रात का तापमान का अंतर अब धीरे धीरे कम हो रहा है। इसी वजह से ठंड बढ़ रही है।चंडीगढ़ में जहां कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ से आने जाने वाली उड़ानें भी काफी प्रभावित हुईं। चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 12 उड़ान रद्द रहीं और कई उड़ान एक से डेढ़ घंटा देरी से आईं और गईं। मौसम विभाग ने 14 जनवरी को रेड अलर्ट और 15 जनवरी को आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 16 से लेकर 20 जनवरी तक घनी धुंध की चेतावनी दी है।वर्ष 2024 में टूटा था रिकाॅर्ड वर्ष 2024 में 25 जनवरी को चंडीगढ़ के लोगों ने पिछले 10 वर्षों में सबसे ठंडे दिन का सामना किया था। जबकि दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 8.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। यह सामान्य तापमान से 9.9 डिग्री कम रहा था। 8 जनवरी 2013 के बाद यह सबसे कम अधिकतम तापमान था। वर्ष 2013 में दिन का तापमान 6.1 डिग्री था। इससे पहले 2011 में अधिकतम तापमान 7.4 डिग्री तक गिर गया था।यह उड़ान हुईं कैंसल मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, सीसीयू, जयपुर, बंगलूरू जाने वाली आठ उड़ान कैंसल रही। वहीं, पुणे, धर्मशाला, दिल्ली और जयपुर से आने वाली चार उड़ान कैंसल रहीं।मौसम का पूर्वानुमान15 जनवरी 12 716 जनवरी 15 717 जनवरी 15 1018 जनवरी 16 919 जनवरी 17 11कोट्सअभी सप्ताह तक धुंध होने की संभावना है। मौसम में फिलहाल ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि 19 जनवरी तक तापमान में अंतर आ सकता है। -सुरिंदर पाल, निदेशक, मौसम विभाग

#ChandigarhShiversUnderColdWave #DenseFog #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 15, 2026, 03:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh News: घनी धुंध के साथ शीतलहर से कंपकपाया चंडीगढ़ #ChandigarhShiversUnderColdWave #DenseFog #VaranasiLiveNews