Performance Grading Index: स्कूली शिक्षा गुणवत्ता में चंडीगढ़ का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, रिपोर्ट में खुलासा

स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में चंडीगढ़ ने देश भर में एक बार फिर अपनी धाक जमाई है। चंडीगढ़ ने राष्ट्रीय सूचकांक में 1000 में से 761- 820 (61-70 फीसदी स्कोर) अंक प्राप्त करते हुए उत्तम-3 ग्रेड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का खिताब कब्जाया है। यह खुलासा सरकार की परफार्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में देश की स्कूली शिक्षा के हालात को चिंता जताई गई है। हालांकि, पिछले बरसों के मुकाबले में प्रदर्शन में सुधार है। लेकिन, इसके बाद भी देश का एक भी राज्य उत्कर्ष, उत्तम-1, उत्तम-2 के ग्रेड तक जगह नहीं बना पाया है। रिपोर्ट में पंजाब, दिल्ली व केरल प्रचेष्टा-1 तो प्रचेष्टा-2 में हिमाचल प्रदेश, प्रचेष्टा-3 में हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, लददाख, गुजरात तो यूपी, जम्मू कश्मीर को आकांक्षी-1 में जगह मिली है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा व साक्षरता विभाग ने मंगलवार शाम को स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन करने वाली राष्ट्रीय सूचकांक को दर्शाती परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2.0 रिपोर्ट जारी की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी) के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की शिक्षा व्यवस्था की ताकत, कमियों और सुधार वाले क्षेत्रों की पहचान की गई है। एक भी राज्य उत्कर्ष श्रेणी में शामिल नहीं : मानकों के तहत कोई भी राज्य उत्कर्ष, उत्तम-1 व उत्तम-2 ग्रेड तक नहीं पहुंचा। सिर्फ एकमात्र चंडीगढ़ ने उत्तम-3 ग्रेड प्राप्त किया। इसका अर्थ है कि पूरे देश में अभी भी स्कूल शिक्षा में सुधार की काफी गुंजाइश है। केरल ने पहुंच (एक्सेस ) और शिक्षक शिक्षा व प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

#CityStates #Chandigarh #SchoolEducationQuality #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 06:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Performance Grading Index: स्कूली शिक्षा गुणवत्ता में चंडीगढ़ का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, रिपोर्ट में खुलासा #CityStates #Chandigarh #SchoolEducationQuality #VaranasiLiveNews