Chandigarh: फरीदाबाद के NIT जोन में आज बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएं, तोड़फोड़ अभियान से पहले सरकार का बड़ा फैसला

हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने फरीदाबाद के एनआईटी जोन में 30 मई यानी आज होने वाले तोड़फोड़ अभियान से पहले मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया है। सरकार ने यह फैसला खुफिया विभाग व फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर के अनुरोध पर लिया है। इसके तहत मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएमएस और सभी डोंगल सेवाएं 30 मई 2026 को सुबह 00:30 बजे से रात 22:00 बजे तक बंद रहेंगी। हालांकि सरकार ने बैंकिंग एसएमएस, मोबाइल रिचार्ज, वॉयस कॉल, ब्रॉडबैंड और कॉर्पोरेट व घरेलू लीज लाइन सेवाओं को इस प्रतिबंध से बाहर रखा है। सरकार का कहना है कि तोड़फोड़ अभियान के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भड़काऊ सामग्री और अफवाहें फैलाकर भीड़ को उकसाने की आशंका है, जिससे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है।

#CityStates #Chandigarh #DelhiNcr #Faridabad #InternetServices #Closed #NitZone #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 06:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh: फरीदाबाद के NIT जोन में आज बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएं, तोड़फोड़ अभियान से पहले सरकार का बड़ा फैसला #CityStates #Chandigarh #DelhiNcr #Faridabad #InternetServices #Closed #NitZone #VaranasiLiveNews