चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट लगी गाड़ी से 24.8 किलो गांजा बरामद, बिहार का तस्कर गिरफ्तार

चंदौली जिले की मुगलसराय पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगी रेनाल्ट डस्टर कार से 24 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने बिहार निवासी एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। क्या है पूरा मामला थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि थाना मुगलसराय पुलिस, औद्योगिक नगर चौकी पुलिस और एसओजी टीम पटनवा तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मिर्जापुर की ओर से एक काले रंग की रेनाल्ट डस्टर कार में अवैध गांजा लेकर तस्कर वाराणसी की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने मिल्कीपुर-ताहिरपुर हाईवे पर घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध कार पहुंची। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर की मौजूदगी में कार की तलाशी लेने पर डिग्गी में रखे दो प्लास्टिक के बोरों से 24 बंडलों में पैक कुल 24 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जांच के दौरान ई-चालान एप और चेसिस नंबर से पता चला कि कार पर लगी नंबर प्लेट फर्जी थी और किसी दूसरे वाहन की थी। पुलिस के अनुसार तस्कर पहचान छिपाने और गिरफ्तारी से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहा था। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पहचान उमाकान्त उर्फ हिमांशु (22 वर्ष) पुत्र गोपाल प्रसाद चन्द्रवंशी, निवासी बंधन टोला आरा, थाना नवादा, जनपद भोजपुर (बिहार) के रूप में बताई। उसने स्वीकार किया कि वह मिर्जापुर से गांजा लाकर वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में था।

#CityStates #Chandauli #Varanasi #ChandauliPolice #ChandauliNews #CrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 15:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट लगी गाड़ी से 24.8 किलो गांजा बरामद, बिहार का तस्कर गिरफ्तार #CityStates #Chandauli #Varanasi #ChandauliPolice #ChandauliNews #CrimeNews #VaranasiLiveNews