Noida News: लीग में चंचल को रजत पदक
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिले की खिलाड़ी चंचल भाटी ने अस्मिता पेनकेक सिलाट लीग नॉर्थ जोन (मेजर लीग) में रजत पदक जीता। चंचल ऑल इंडिया लीग के लिए चयनित हुई हैं। चंचल ने पहले राउंड में पंजाब और दूसरे में हरियाणा की खिलाड़ी को हराया। फाइनल में उन्हें दिल्ली की खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा। चंचल ने कहा कि फिलहाल उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना है।
#ChanchalWonTheSilverMedalInTheLeague #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 18:19 IST
Read More:
Chanchal won the silver medal in the league
Noida News: लीग में चंचल को रजत पदक #ChanchalWonTheSilverMedalInTheLeague #VaranasiLiveNews
