Navratri Kab Se Hai 2026: मार्च में कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र? जानें सही तिथि और कलश स्थापना मुहूर्त

Chaitra Navratri Start Date 2026 March: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। साल में चार बार नवरात्रि आती हैं, लेकिन चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है क्योंकि इसी समय से हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी मानी जाती है। साल 2026 में चैत्र नवरात्रि मार्च महीने में शुरू हो रही है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना यानी कलश स्थापना की जाती है और मां दुर्गा के नव स्वरूपों को विराजमान किया जाता है। इस साल नवरात्र कब से शुरू हो रहे हैं और नवरात्रि का समापन कब होगा, ये जान लीजिए। साथ ही ये भी जानें किघटस्थापना का शुभ मुहुर्त क्या है। नवरात्रि 2026 कब से शुरू नवरात्रि का प्रारंभ 19 मार्च 2026, गुरुवार से हो रहा है। वहीं इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिन की है। अष्टमी तिथि 26 मार्च, गुरुवार को और नवमी तिथि 27 मार्च 2027, शुक्रवार को मनाई जाएगी। 27 मार्च को नवरात्रि का समापन होगा। इसी दिन राम नवमी भी है। घटस्थापना या कलश स्थापना मुहूर्त नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का विशेष महत्व होता है। यह देवी शक्ति को घर में आमंत्रित करने का प्रतीक है। इस वर्ष घटस्थापना 19 मार्च 2026 को है। कलश स्थापना का मुख्य शुभ मुहुर्तसुबह6:52 बजे से 10:10 बजे के बीच है। नवरात्रि का धार्मिक महत्व नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। इनमें प्रमुख रूप हैं, मां शैलपुत्री, प्रथम नवरात्रि पूजन माता ब्रह्मचारिणी, द्वितीय नवरात्रि पूजन मां चंद्रघंटा, तृतीय नवरात्रि पूजन माता कूष्मांडा, चतुर्थ नवरात्रि पूजन मां स्कंदमाता, पंचम नवरात्रि पूजन माता कात्यायनी, षष्ठी नवरात्रि पूजन मां कालरात्रि, सप्तमी नवरात्रि पूजन माता महागौरी, अष्टमी नवरात्रि पूजन मां सिद्धिदात्री, नवमी नवरात्रि पूजन इन दिनों में व्रत, पूजा, भजन और कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि में क्या करें घर में साफ-सफाई और पवित्रता रखें रोजाना मां दुर्गा की पूजा करें व्रत रखें और सात्विक भोजन करें अष्टमी या नवमी पर कन्या पूजन जरूर करें क्या न करें तामसिक भोजन (मांस, शराब आदि) से दूर रहें झूठ, क्रोध और नकारात्मक विचारों से बचें घर में अशुद्धता न रखें

#Lifestyle #National #Navratri2026 #ChaitraNavratri2026 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 11:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Navratri Kab Se Hai 2026: मार्च में कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र? जानें सही तिथि और कलश स्थापना मुहूर्त #Lifestyle #National #Navratri2026 #ChaitraNavratri2026 #VaranasiLiveNews