हिमाचल: कृषि और बागवानी विवि की कुलपति सर्च कमेटियों के अध्यक्ष बदले, अधिसूचना जारी
हिमाचल प्रदेश के दोनों कृषि और बागवानी विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति के लिए गठित सर्च कमेटियों में बदलाव किया गया है। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति कविंद्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के पूर्व कुलपति प्रो. अरुण दिवाकर नाथ बाजपेयी को दोनों सर्च कमेटियों का सदस्य और अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज की जगह जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोकभवन सचिवालय ने 26 नवंबर को इस संबंध में अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं।यह बदलाव हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में 28 अक्तूबर को जारी अधिसूचनाओं में आंशिक संशोधन करते हुए किया गया है।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HpGovernor #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 27, 2026, 21:48 IST
हिमाचल: कृषि और बागवानी विवि की कुलपति सर्च कमेटियों के अध्यक्ष बदले, अधिसूचना जारी #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HpGovernor #VaranasiLiveNews
