UP: विधानमंडल की संयुक्त समिति की सभापति बोलीं, निर्माणाधीन बड़ी परियोजनाओं की सीसीटीवी कैमरे से करें निगरानी
उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति सार्वजनिक उपक्रम व निगम के विभिन्न विभागों और जनपद की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में हुई। समिति की सभापति मनीषा अनुरागी ने कहा कि जनपद में जितनी भी बड़ी निर्माणाधीन परियोजनाएं हैं, वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और जनपद स्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित कर निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। सभापति ने कहा कि जिन परियोजनाओं में फंड की आवश्यकता है शासन को पत्र भेजकर सूचित करें। परियोजना के लिए नामित नोडल निर्माणाधीन स्थलों का निरीक्षण करते रहें। कार्यदायी संस्थाएं निर्माणाधीन विकास कार्यों में गुणवत्तापूर्ण और शासन की ओर से निर्धारित मानक का पूरा ध्यान रखें। इसे भी पढ़ें;Cough Syrup Case: 16 आरोपियों सहित पिता के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, बेटे को नहीं ढूंढ़ पा रही पुलिस कार्यदायी संस्थाएं तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्यों को पूरा कराएं। उन्होंने डीएफओ स्वाति को निर्देश दिए कि सड़क चौड़ीकरण में होने वाली पेड़ों की कटाई के बाद यदि अगल-बगल पौधरोपण के लिए जगह न हो तो डिवाइडर के अलावा भी नए स्थान चिह्नित कर पौधे लगाने लगवाएं। पौधरोपण में ज्यादातर फलदार वृक्ष को ही प्राथमिकता दी जाए। समिति ने पर्यटन विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं के सही आंकड़े प्रस्तुत न करने पर जिलाधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट मांगी। समिति के सदस्यों में गौरीशंकर वर्मा, मनीष रावत, महेंद्र नाथ यादव, गौरी शंकर वर्मा शामिल रहे।
#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #ManishaAnuragi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 11:37 IST
UP: विधानमंडल की संयुक्त समिति की सभापति बोलीं, निर्माणाधीन बड़ी परियोजनाओं की सीसीटीवी कैमरे से करें निगरानी #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #ManishaAnuragi #VaranasiLiveNews
