Noida News: स्किल डेवलपमेंट सेंटर का सीईओ ने किया निरीक्षण
ग्रेटर नोएडा। टाटा टेक्नाेलॉजीज द्वारा यमुना सिटी के सेक्टर-33 में बन रहे कौशल विकास के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निरीक्षण यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने किया। सीईओ को कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण का काम तेज किया गया है जिससे इसे जल्दी पूरा किया जा सके। सीईओ का कहना है कि करीब 233 करोड़ रुपये से टाटा समूह अपने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर खर्च करेगा। कंपनी ने बताया है कि ऐसे पांच सीआईआईआईटी यूपी में बनाए जाने हैं। इनमें से एक गोरखपुर में शुरू हो चुका है। दूसरा जल्दी ही यमुना सिटी में तैयार हो जाएगा। इससे जहां स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण मिल सकेगा। ब्यूरो
#CEOInspectedTheSkillDevelopmentCenter #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 22:14 IST
Noida News: स्किल डेवलपमेंट सेंटर का सीईओ ने किया निरीक्षण #CEOInspectedTheSkillDevelopmentCenter #VaranasiLiveNews
