Vaibhav Suryavanshi Dance Video: बल्ले से तबाही, फिर भोजपुरिया नाच! सूर्यवंशी ने जीत का जश्न बना दिया यादगार
भारत को एक नया सितारा मिल गया है। 14 साल के बाएं हाथ के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 175 रन की तूफानी पारी खेल दी। बड़े मंच पर दबाव क्या होता है, यह मानो उन्हें पता ही नहीं था। उनकी इस पारी ने भारत को अंडर-19 टूर्नामेंट का रिकॉर्ड छठा खिताब दिलाया। वैभव ने अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के जड़े। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उन्होंने अपने आखिरी 151 रन सिर्फ 56 गेंदों में बना डाले। आखिर में इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव की गेंद पर मैननी लम्सडेन ने उन्हें कैच कर लिया। भारत ने 50 ओवर में 411/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया।मैदान पर धूम मचाने के बाद वैभव ड्रेसिंग रूम में भी छा गए और भोजपुरी गाने पर टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों के साथ डांस करते दिखे। इस दौरान उन्होंने खूब ठुमके भी लगाए।
#CricketNews #Cricket #International #VaibhavSuryavanshi #U19WorldCupFinal #IndiaVsEngland #RajasthanRoyals #BhojpuriSong #RecordSixthTitle #PlayerOfTheMatch #PlayerOfTheTournament #ThomasRew #CalebFalconer #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 07, 2026, 04:58 IST
Vaibhav Suryavanshi Dance Video: बल्ले से तबाही, फिर भोजपुरिया नाच! सूर्यवंशी ने जीत का जश्न बना दिया यादगार #CricketNews #Cricket #International #VaibhavSuryavanshi #U19WorldCupFinal #IndiaVsEngland #RajasthanRoyals #BhojpuriSong #RecordSixthTitle #PlayerOfTheMatch #PlayerOfTheTournament #ThomasRew #CalebFalconer #VaranasiLiveNews
