Uttarakhand: जनगणना के लिए निर्देश जारी, सचिव ने कहा-सहयोग अनिवार्य, प्रश्नों के सटीक उत्तर देने की अपेक्षा

शासन ने जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जनगणना सचिव दीपक कुमार ने जनसामान्य से इस कार्य में पूर्ण सहयोग करने और सभी प्रश्नों के सटीक उत्तर देने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि जनगणना देश का एक महत्वपूर्ण सांख्यिकीय स्रोत है, जिसके माध्यम से मकानों की स्थिति, सुविधाएं, संपत्तियां, जनसांख्यिकी विवरण, साक्षरता, धर्म और आर्थिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी उपलब्ध होती है। इन आंकड़ों का उपयोग केंद्र और राज्य सरकार योजनाओं के निर्माण, नीति निर्धारण तथा प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था के संचालन में करती है। यह संसदीय, विधानसभा और स्थानीय निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन एवं आरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण है। ये भी पढे़ंUttarakhand:पीएम मोदी जल्द आ सकते है टिहरी दौरे पर,झील किनारे कोटीकॉलोनी में बड़ी जनसभा कराने की तैयारी यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर गलत जानकारी देता है, सही उत्तर देने से इनकार करता है या जनगणना अधिकारी को प्रवेश से रोकता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई और दंड का प्रावधान है। जनगणना से संबंधित चिह्नों को हटाने या क्षति पहुंचाने पर भी कार्रवाई होगी।

#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Census #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 11:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand: जनगणना के लिए निर्देश जारी, सचिव ने कहा-सहयोग अनिवार्य, प्रश्नों के सटीक उत्तर देने की अपेक्षा #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Census #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews