Mandi News: मंडी में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की धूम

मंडी। सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर शनिवार को मंडी शहर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा पड्डल से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें आस्था, परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिला। इस बार का विशेष आकर्षण नगर कीर्तन का पहली बार किया गया लाइव टेलीकास्ट रहा, जिससे दुनिया भर की संगत इस पावन अवसर की साक्षी बनी।दोपहर 12:00 बजे : गुरुद्वारा प्रांगण में उत्साहदोपहर होते-होते ऐतिहासिक गुरुद्वारा पड्डल श्रद्धालुओं से भर गया। परिसर में सजे-धजे वाहनों का काफिला तैयार था। सेवादारों की टोलियां हाथों में झाड़ू लिए मार्ग की सफाई की ड्यूटी संभाल रही थीं तो वहीं स्कूली बच्चे ड्रम की थाप पर परेड का अभ्यास करते नजर आए। चारों ओर गुरु महाराज के स्वागत की भव्य तैयारियां मुकम्मल हो चुकी थीं।दोपहर 02:00 बजे : नगर कीर्तन का प्रस्थानबोले सो निहाल के जयघोष के साथ गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी (पालकी) ने शहर की ओर प्रस्थान किया। पंच प्यारों की अगुवाई में शुरू हुए इस कीर्तन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी। पटियाला से आए रागी जत्थेदार भाई वीर सिंह के दल ने गुरुवाणी से वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया, वहीं नौशहरा साहिब के भाई करमजीत सिंह किटू की उपस्थिति ने संगत में भारी उत्साह भरा। गतका दल के युवाओं ने तलवारबाजी और हैरतअंगेज करतब दिखाकर अपनी युद्ध कला का जौहर दिखाया। पटियाला के ब्रास बैंड की धुनों ने माहौल को और भी भव्य बना दिया।शाम 06:00 बजे : बाजारों में स्वागत और लंगर सेवानगर कीर्तन पुराने सुकेती पुल, रामनगर और महामृत्युंजय चौक होते हुए चौहटा बाजार और सेरी बाजार पहुंचा। पूरे मार्ग में सेवा और श्रद्धा का अद्भुत नजारा दिखा। नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया। गांधी चौक पर व्यापारियों ने देसी घी का पुलाव-कढ़ी और गरमा-गरम कॉफी परोसी। सिद्धकाली मंदिर क्षेत्र में लक्की अरोड़ा व अन्य स्वयंसेवकों ने ब्रेड-पकोड़े का लंगर लगाया। शहर के कोने-कोने में श्रद्धालुओं ने जलपान और प्रसाद ग्रहण कर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया।आज मनाया जाएगा मुख्य पर्वगुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सचिव गुरुदीप सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन की सफलता के बाद अब रविवार को गुरुद्वारे में मुख्य प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें विशेष दीवान सजाए जाएंगे और अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा।

#CelebrationOfGuruGobindSingh'sPrakashParvInMandi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 03, 2026, 22:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: मंडी में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की धूम #CelebrationOfGuruGobindSingh'sPrakashParvInMandi #VaranasiLiveNews