Gurugram News: पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई

गुरुग्राम। कांग्रेस के जिला कार्यालय कमान सराय में बुधवार को प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला महासचिव (संगठन) सूबे सिंह यादव ने कहा कि नेहरू विज्ञान, शिक्षा और धर्मनिरपेक्षता को लोकतंत्र की मजबूती का आधार मानते थे और उनकी नीतियां आज भी देश के विकास की आधारशिला बनी हुई हैं। नेहरू की विदेश नीति और गुटनिरपेक्ष आंदोलन में उनकी भूमिका की भी सराहना की। इस दौरान सीमा पाहुजा, सीमा हुड्डा कटारिया, हरकेश प्रधान, विकास हुड्डा, राजीव यादव, महेंद्र सैन सहित कई नेता उपस्थित रहे। ब्यूरो

#CelebratedTheDeathAnniversaryOfPt.JawaharlalNehru #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 17:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई #CelebratedTheDeathAnniversaryOfPt.JawaharlalNehru #VaranasiLiveNews