Chamoli News: सीडीएस ने किया सूर्य देवभूमि चैलेंज का उद्घाटन
फोटोसेना की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 300 से अधिक प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागसंवाद न्यूज एजेंसीज्योतिर्मठ। सीमांत गांवों में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय सेना की ओर से सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने सूर्य देवभूमि चैलेंज का बदरीनाथ धाम में शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 300 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए हैं। इस दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विभिन्न राज्यों से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले एथलीट धाम पहुंचे और सभी की मेडिकल जांच की गई। सभी प्रतिभागी शुक्रवार को हेलंग से कलगोठ के लिए रवाना होंगे। अगले दिन वहां से मंडल और मंडल से ऊखीमठ होते हुए श्रीनगर में प्रतियोगिता का समापन होगा। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी पंच केदारों में तीन केदार कल्पेश्वर, रुद्रनाथ और तुंगनाथ क्षेत्र से होकर गुजरेंगे। शुब्रमागो, वेदई और राहुल शर्मा का कहना है कि प्रतियोगिता को लेकर उत्साहित हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में इस तरह की प्रतियोगिता अपने आप में बड़ा चैलेंज है।माणा में सांस्कृतिक व विरासत संग्रहालय का शिलान्यासज्योतिर्मठ। माणा में सेना की ओर से तैयार किया जा रहा सांस्कृतिक एवं विरासत संग्रहालय का सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने शिलान्यास किया। इस संग्रहालय में गढ़वाल की महत्वपूर्ण जानकारियां होंगी। सेना की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि भारत के प्रथम गांव में माणा संग्रहालय बनाने का उद्देश्य भावी पीढ़ी के लिए शानदार विरासत को संरक्षित करना है। यह संग्रहालय आधुनिक और जीवंत केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां गढ़वाल की सांस्कृतिक विविधता, धार्मिक परंपराएं और ऐतिहासिक विकास को प्रदर्शित किया जाएगा। गढ़वाल क्षेत्र के लोगों के भारतीय सशस्त्र बलों में दिए महत्वपूर्ण योगदान को भी दर्शाया जाएगा। स्थानीय विकास में भी यह परियोजना महत्वपूर्ण योगदान देगी। संवाद
#CDSInauguratedTheSuryaDevbhoomiChallenge #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 18:43 IST
Chamoli News: सीडीएस ने किया सूर्य देवभूमि चैलेंज का उद्घाटन #CDSInauguratedTheSuryaDevbhoomiChallenge #VaranasiLiveNews
