Uttarkashi: सीडीएस अनिल चौहान ने किया हर्षिल सांस्कृतिक एवं विरासत केंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों से भी मिले
हर्षिल पहुंचे रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान ने वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सेना की ओर से प्रस्तावित हर्षिल सांस्कृतिक एवं विरासत केंद्र का शिलान्यास किया।डीएम प्रशांत आर्य सहित सेना के अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने वहां पर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की। कहा कि सीमांत गांव के लोग और सेना एक दूसरे के पूरक हैं। देश की सुरक्षा के साथ ही इन इलाकों के विकास के लिए दोनों की सहभागिता आवश्यक है। Badrinath Dham:सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने किए बदरीविशाल के दर्शन, सूर्य देवभूमि चैंलेज का भी किया शुभारंभ सीडीएस ने ग्रामीणों सहित पूर्व सैनिकों और एनसीसी कैडेट्स से भी मुलाकात कर उनसे स्थानीय परिदृश्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हर्षिल सांस्कृतिक एवं विरासत केंद्र का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना है। साथ ही इसके माध्यम से देश-विदेश के पर्यटकों को गंगोत्री, हर्षिल और गढ़वाल क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास की जानकारी भी मिलेगी।
#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Uttarkashi #CdsAnilChauhan #FoundationStoneOfHarsilCulturalAndHeritageC #HarsilCulturalAndHeritageCentre #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 17:14 IST
Uttarkashi: सीडीएस अनिल चौहान ने किया हर्षिल सांस्कृतिक एवं विरासत केंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों से भी मिले #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Uttarkashi #CdsAnilChauhan #FoundationStoneOfHarsilCulturalAndHeritageC #HarsilCulturalAndHeritageCentre #VaranasiLiveNews
