Deoria News: खराब प्रदर्शन पर सीडीओ ने लगाई फटकार

देवरिया। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक मंगलवार को विकास भवन के गांधी सभागार में हुई। बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, आशा भुगतान और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की गई। इसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ ) राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता ने की। उन्होंने खराब प्रदर्शन करने वाले एमओआईसी को फटकार लगाते हुए सुधार और शत-प्रतिशत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए। संस्थागत प्रसव कम होने पर तरकुलवा, लार, भागलपुर और बनकटा ब्लॉक के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश देते हुए सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि निजी अस्पतालों में जा रही डिलेवरी की मानिटरिंग की जाए। स्वास्थ्य केंद्रों और वहां आने वाले मरीजों के लिए बने शौचालयों में साफ सफाई रखी जाए। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ के माध्यम से शत प्रतिशत एनसीडी स्क्रीनिंग कराई जाए।

#CDOReprimandedForPoorPerformance #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 06:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Deoria News: खराब प्रदर्शन पर सीडीओ ने लगाई फटकार #CDOReprimandedForPoorPerformance #VaranasiLiveNews