Noida News: बीटा-1 में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-1 की आरडब्ल्यूए की बैठक सामुदायिक भवन में अध्यक्ष संगीता शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन महासचिव हरेंद्र भाटी ने किया। इसमें सेक्टर की सुरक्षा और सुंदरता बढ़ाने को लेकर कई फैसले लिए गए। मुख्य चौराहों और संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखा गया। सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाने और सेक्टर के सभी गेटों का नवीनीकरण कराने पर भी सहमति बनी। कोषाध्यक्ष विपिन कुमार भाटी ने सितंबर महीने का आय-व्यय का ब्योरा पेश किया। इसके अलावा सेक्टर के सभी निवासियों को गाड़ियों के स्टीकर बांटने का निर्णय लिया गया। नवंबर में आम सभा की बैठक होगी, जिसमें निवासियों के सुझाव लेकर आगे की योजना बनाई जाएगी। बैठक में कई पदाधिकारी और सेक्टर के निवासी मौजूद रहें।
#CCTVCamerasWillBeInstalledInBeta-1. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 11, 2026, 19:00 IST
Noida News: बीटा-1 में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे #CCTVCamerasWillBeInstalledInBeta-1. #VaranasiLiveNews
