Meerut News: पौलेंड में बढ़ा सीसीएसयू का रुतबा, दो विश्वविद्यालयों से होगा शैक्षणिक समझौता

कुलपति के नेतृत्व में पौलेंड पहुंचा सीसीएसयू का दल, बेहतर शिक्षा और शोध के क्षेत्र में बढ़े कदमकुलपति आज देंगी भारत-पोलैंड सहयोग और सतत पर्यावरण पर व्याख्यानमेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के नेतृत्व में पोलैंड पहुंच गया है। इस दौरे के दौरान विश्वविद्यालय पोलैंड के दो प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के साथ शैक्षणिक एवं शोध सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) करेगा।प्रतिनिधिमंडल में शोध एवं विकास निदेशक प्रो. बीरपाल सिंह तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग प्रकोष्ठ के उपनिदेशक प्रो. जितेंद्र सिंह शामिल हैं। पोलैंड पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल ने वारसॉ स्थित भारतीय दूतावास में भारत की राजदूत नीता भूषण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों देशों के बीच उच्च शिक्षा, संयुक्त शोध, छात्र-शिक्षक विनिमय, नवाचार और संस्थागत सहयोग को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। तीन जुलाई को कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला पोलैंड के पॉज़नान यूनिवर्सिटी ऑफ लाइफ साइंसेज में सतत पर्यावरण के लिए भारत-पोलैंड सहयोग निर्माणविषय पर मुख्य व्याख्यान देंगी। इस अवसर पर दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक एवं शोध सहयोग के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, शोध प्रयोगशालाओं और वैज्ञानिकों के साथ बैठक कर संयुक्त शोध परियोजनाओं, छात्र एवं शिक्षक विनिमय तथा नवाचार आधारित सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा करेगा।दौरे के अगले चरण में प्रतिनिधिमंडल पोलैंड के नेवी सॉन्च स्थित नेशनल लुई विश्वविद्यालय (डब्ल्यूएसबी-एनएलयू) का भ्रमण करेगा। यहां भी दोनों संस्थानों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य वैश्विक शिक्षण संस्थानों के साथ मजबूत साझेदारी स्थापित कर विद्यार्थियों और शोधार्थियों को विश्वस्तरीय अवसर उपलब्ध कराना है।

#CCSU'sStatureRisesInPoland;AcademicAgreementsToBeSignedWithTwoUniversities. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 19:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: पौलेंड में बढ़ा सीसीएसयू का रुतबा, दो विश्वविद्यालयों से होगा शैक्षणिक समझौता #CCSU'sStatureRisesInPoland;AcademicAgreementsToBeSignedWithTwoUniversities. #VaranasiLiveNews