Rajasthan News: कोटा में नाकाबंदी में कार से लाखों रुपये की नकदी बरामद, नोटों की गड्डियां देख पुलिस भी चौंकी

राजस्थान की कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक कार से 46 लाख 77 हजार 860 रुपये की नकदी बरामद की है। इस मामले में कार में सवार दो लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास नकदी से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। यह कार्रवाई ग्रामीण क्षेत्र की कनवास थाना पुलिस द्वारा की गई है। ऑपरेशन क्लीनस्वीप के तहत चल रही थी नाकाबंदी ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में ऑपरेशन क्लीनस्वीप चलाया जा रहा है। इसके तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत एनएच-52 पर कनवास तिराया मोरूकला के पास नाकाबंदी की जा रही थी। संदिग्ध कार को रोकते ही भागने का प्रयास नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार झालावाड़ की तरफ से आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकवाया तो चालक और उसके साथी ने भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी में डिब्बे से मिली नकदी कार की तलाशी लेने पर पुलिस को एक डिब्बा मिला, जिसमें 500, 200 और 100 रुपये के नोट रखे हुए थे। गिनती करने पर कुल राशि 46 लाख 77 हजार 860 रुपये निकली। जब पुलिस ने दोनों आरोपियों से रकम के संबंध में पूछताछ की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। दस्तावेज नहीं मिलने पर नकदी और कार जब्त नकदी से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने के बाद पुलिस ने धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 में राशि जब्त की है। नकदी परिवहन में प्रयुक्त कार को भी आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं होने पर जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने नकदी जब्ती की सूचना आयकर विभाग और जीएसटी विभाग को भी दे दी है। पढ़ें-नीमराना में मजदूरों का हंगामा:पत्थरबाजी में कांच टूटे, पुलिस तैनात; मांगों को लेकर कंपनी गेट पर डटे 250 कामगार उत्तर प्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार इस मामले में पुलिस ने आगरा उत्तर प्रदेश निवासी शैलेन्द शर्मा और झांसी निवासी अभयराज सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों से नकदी के स्रोत और उपयोग को लेकर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस रकम को लेकर हवाला से जुड़ी आशंका भी जताई जा रही है। नोटों का पूरा ब्यौरा भी सामने आया पुलिस के अनुसार कार से 500 रुपये के 7250 नोट, 200 रुपये के 3000 नोट, 50 रुपये के 51 नोट और 10 रुपये का 1 नोट बरामद किया गया है। मामले की जांच जारी है।

#CityStates #Crime #Kota #Rajasthan #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 15:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rajasthan News: कोटा में नाकाबंदी में कार से लाखों रुपये की नकदी बरामद, नोटों की गड्डियां देख पुलिस भी चौंकी #CityStates #Crime #Kota #Rajasthan #VaranasiLiveNews