Mandi News: किराना की दुकान का ताला तोड़ नकदी चोरी

किराना की दुकान का ताला तोड़ नकदी चोरीजोगिंद्रनगर में एनएसी मार्केट की घटना जोगिंद्रनगर (मंडी)। मुख्य बाजार स्थित एनएसी मार्केट में रविवार देर रात चोरों ने एक किराना की दुकान का ताला तोड़कर करीब 12 से 15 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को नशे के आदी युवकों पर संदेह है।सरकाघाट मार्ग स्थित मेहंत किराना स्टोर के संचालक रविकांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखी करीब 12 से 15 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने आरोप लगाया कि चोरों ने दुकान में रखे कुछ जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस थाना जोगिंद्रनगर से एएसआई संदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने कहा कि मुख्य बाजार में हुई इस वारदात से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने पुलिस से चोर गिरोह को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कारोबारियों से अपने प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।

#CashStolenAfterBreakingTheLockOfAGroceryStore. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 17:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: किराना की दुकान का ताला तोड़ नकदी चोरी #CashStolenAfterBreakingTheLockOfAGroceryStore. #VaranasiLiveNews