Ambala News: हीरो एजेंसी से नकदी व स्मार्ट वॉच चोरी
अंबाला। महेश नगर में हीरो एजेंसी में चोरों ने ऊपर लगी टीन की छत को उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एजेंसी के मैनेजर अमित यादव ने बताया कि वह हरियाणा मोटर्स में मैनेजर के पद पर तैनात हैं। वीरवार को एजेंसी के मैकेनिक भारत का फोन आया। भारत ने बताया कि जब उसने एजेंसी खोली तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर नकदी व स्मार्ट वॉच चुरा ले गए थे। नकदी हजारों रुपये में थी। संवाद
#CashAndSmartWatchStolenFromHeroAgency #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 03:31 IST
Ambala News: हीरो एजेंसी से नकदी व स्मार्ट वॉच चोरी #CashAndSmartWatchStolenFromHeroAgency #VaranasiLiveNews
