Kangra News: बलाह में घर से नकदी-आभूषण चोरी

कोटला (कांगड़ा)। पुलिस चौकी कोटला के बलाह गांव में वीरवार को दिनदहाड़े घर से नकदी और आभूषण चोरी का मामला सामने आया है। घटना के समय घर की मालकिन कोटला में उचित मूल्य की दुकान से सामान लेने गई थी और घर पर कोई नहीं था। चोरी के इस मामले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस चौकी में कुशला देवी ने शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि वे दोपहर के समय कोटला में डिपो से राशन का सामान लेने गई थीं। इसी समय उनके घर से चोर करीब 50 हजार रुपये नकदी और कीमती आभूषण चोरी कर ले गए हैं। चोरी की घटना का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी कोटला की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद

#CashAndJewelleryStolenFromHouseInBalaah #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 29, 2026, 17:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: बलाह में घर से नकदी-आभूषण चोरी #CashAndJewelleryStolenFromHouseInBalaah #VaranasiLiveNews