नोएडा: बारिश से भरा पानी, सेक्टर-95 अंडरपास में डूबी कार, शीशा तोड़कर निकले 10 लोग
बारिश के बाद सेक्टर-95 अंडरपास में भरे पानी में रविवार तड़के एक कार फंस गई। कार में सवार 10 लोगों ने ड्राइवर की तरफ का शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने रस्सों की मदद से कार को बाहर निकलवाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बुलंदशहर के चोला गांव निवासी नीरज परिवार और परिचितों के साथ गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर से लौट रहे थे। मंदिर में बच्चे का मुंडन कराने के बाद सुबह करीब चार बजे वे सेक्टर-95 अंडरपास की ओर मुड़े। बारिश के कारण पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और कार बीच में बंद हो गई। उस समय अंडरपास में करीब चार से पांच फीट पानी भरा था। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
#CityStates #Noida #NoidaSector95Underpass #NoidaRain #NoidaNewsToday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 12, 2026, 10:03 IST
नोएडा: बारिश से भरा पानी, सेक्टर-95 अंडरपास में डूबी कार, शीशा तोड़कर निकले 10 लोग #CityStates #Noida #NoidaSector95Underpass #NoidaRain #NoidaNewsToday #VaranasiLiveNews
