Sonipat News: सिलिंडर भरवाकर लौट रहे दंपती को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत

गोहाना। सोनीपत मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उनके पति घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव बिधल निवासी कृष्ण ने सदर थाना गोहाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह शुक्रवार की शाम अपनी पत्नी गुड्डी के साथ पड़ोसी शिव कुमार की बाइक पर फरमाणा स्थित गैस एजेंसी से सिलिंडर भरवाकर वापस गांव लौट रहे थे। देर शाम गोहाना-सोनीपत रोड पर बने पुल के नीचे से गुजर रहे थे तभी गोहाना की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को उपचार के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। वहां से भी गुड्डी की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कृष्ण का उपचार जारी है।

#CarHitsCoupleReturningAfterGettingGasCylinderRefilled;WomanDies. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 19:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: सिलिंडर भरवाकर लौट रहे दंपती को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत #CarHitsCoupleReturningAfterGettingGasCylinderRefilled;WomanDies. #VaranasiLiveNews