Noida News: कार ने स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों और अभिभावकों को मारी टक्कर, 5 घायल
- ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस-2 सोसाइटी के मुख्य गेट के बाहर बुधवार सुबह 7:30 बजे की घटना, कार चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल कर रही थी महिला माई सिटी रिपोर्टर ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस-2 सोसाइटी के मुख्य गेट पर बुधवार सुबह अनियंत्रित कार स्कूटी को टक्कर मारने के बाद स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों और अभिभावकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक बच्ची कार के नीचे भी आ गई थी। सभी की हालत खतरे से बाहर है। आरोप है कि कार चला रही महिला ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया था। निवासियों के मुताबिक रोजाना की तरह लोग बच्चों को स्कूल बस में बैठाने के लिए सोसाइटी के मुख्य गेट पर खड़े थे। तभी निकिता नाम की महिला कार लेकर वहां पहुंची। आरोप है कि कार चला रही निकिता मोबाइल फोन का प्रयोग कर रही थी। गेट के ढलान पर महिला ने कार के ब्रेक की जगह अचानक एक्सीलेटर दबा दिया। जिससे अचानक कार तेज हो गई और सामने खड़ी स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी की चपेट में आने से मृणाल के पैर में चोट आई। उनका बेटा बाल-बाल बच गया। वहीं बच्चे को छोड़ने पति स्वप्निल के साथ स्कूटी से पहुंची टीना भी घायल हो गई। निवासियों के मुताबिक टक्कर लगने के बाद कई बच्चे व अभिभावक जमीन पर जा गिरे। मौके पर मौजूद निवासियों ने बताया कि एक बच्ची कार के नीचे आ गई। बड़ी मुश्किल से उसे कार के नीचे से निकाला गया। उसके हाथ पर कार का पहिया चढ़ गया था। वहीं एक महिला व बच्चे के सिर में गंभीर चोटें आई। खून से लथपथ बच्चों और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। निवासियों का आरोप है कि अभी महिला कार चलाना सीख रही है।हो सकता था बड़ा हादसा निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के गेट पर उस समय 100 से अधिक लोग थे। सभी अपने बच्चों को स्कूल बस तक छोड़ने आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटी में टक्कर लगने के बाद कार की रफ्तार कम हो गई थी। अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो तेज गति से टक्कर लगने से बड़ा हादसा हो सकता था। कई लोगों की जान जा सकती थी। महिला ने नहीं की घायलों की मदद मौके पर मौजूद निवासियों का आरोप है कि टक्कर मारने के बाद महिला ने मानवता का परिचय नहीं दिया। निवासी मृणाल त्रिपाठी ने बताया कि वह स्कूटी के पास खड़े थे। टक्कर लगने के बाद स्कूटी उसके पैर से टकराई। पैर में चोट लगी है। महिला से जब इस संबंध में कहा गया तो उन्होंने अपनी गलती नहीं मानी। वहीं लोगों का कहना है कि महिला घायलों की मदद करने की जगह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने चली गई। कार जब्त, शिकायत का इंतजारबिसरख कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कार सवार महिला ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया था। कार को जब्त कर ली गई है। शिकायत आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।कोट चालान कर कार जब्त कर ली गई है। किसी की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। इसकी सूचना दोनों पक्ष ने पुलिस को दी है। महिला के पास ड्राइविंग लाइसेंस की लर्निंग बताई गई, लेकिन जांच नहीं होने के कारण इसकी पुष्टि नहीं है। - स्वतंत्र कुमार सिंह, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा
#CarHitsChildrenAndParentsWaitingForSchoolBus;5Injured. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 16:32 IST
Noida News: कार ने स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों और अभिभावकों को मारी टक्कर, 5 घायल #CarHitsChildrenAndParentsWaitingForSchoolBus;5Injured. #VaranasiLiveNews
