Palwal News: मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुई सड़क दुर्घटना में कार चालक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसीहथीन। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से दूसरे कार सवार चालक की मौत हो गई। हथीन थाना पुलिस ने जिम्मेदार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि जिला झज्जर के गांव खेड़ी खुम्मार निवासी हरीश ने केस दर्ज कराया है कि वह कार से अपने दोस्त मनीष के साथ हरिद्वार घूमने गए थे। घर लौटते समय मण्डकौला पुलिस चौकी क्षेत्र में हादसा हो गया। कार मनीष चला रहे थे, जिनकी इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई। जांच अधिकारी बिजेंद्र ने बताया कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कार चालक की तलाश की जा रही है।ृ
#CarDriverDiesInRoadAccidentOnMumbaiExpressway. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 19:41 IST
Palwal News: मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुई सड़क दुर्घटना में कार चालक की मौत #CarDriverDiesInRoadAccidentOnMumbaiExpressway. #VaranasiLiveNews
