Mandi News: पैरापिट से टकराकर दुकान में घुसी कार, दो घायल
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में एक तेजरफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। मंडी-पठानकोट हाईवे पर पैरापिट से टकराकर दुकान में कार घुस जाने से दुकान मालिक धनी राम को हजारों का नुकसान पहुंचा है। रविवार देर रात की इस घटना में कार में सवार दो लोग घायल हुए हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार के परखचे उड़ गए। लोहारड़ी से सूजा जा रही कार मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर शहर के पुलिस थाना के समीप अचानक अनियंत्रित हो गई। रफ्तार अधिक होने से पहले कंकरीट के बड़े पैरापिट से टकराई और फिर हाईवे से सटी दुकान में घुस जाने से दुकान में रखा फ्रिज और अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। रविवार को पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर सबसे पहले कार में सवार चालक सहित एक अन्य व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर उनके स्वास्थ्य की जांच करवाई। राहत की बात यह रही कि कार के सुरक्षा बैलून समय पर खुल गए, जिससे कार सवार दोनों लोगों की जान बच गई। सोमवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने कहा कि कार दुर्घटना मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
#CarCrashesIntoShopAfterHittingParapet #TwoInjured #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 18, 2026, 16:42 IST
Mandi News: पैरापिट से टकराकर दुकान में घुसी कार, दो घायल #CarCrashesIntoShopAfterHittingParapet #TwoInjured #VaranasiLiveNews
