Siddharthnagar News: ब्रेक फेल होने पर घर में घुसी कार
तुलसियापुर। ब्रेक फेल हो जाने से अनियंत्रित कार सड़क किनारे बने घर से जाकर टकरा गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे लोग बाल-बाल बच गए। ढेबरूआ थाना क्षेत्र के मटियार उर्फ भुतहवा से एक कार शोहरतगढ़ की तरफ जा रही थी। हाईवे पर खैरहनिया गांव के पास अचानक का अनियंत्रित हो गई और एक घर से जा टकराई। गनीमत रही कि कार के चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। बताया जाता है कि कार की गति तेज होने के कारण ये हादसा हुआ। कार मटियार निवासी मो. अजीज की है। घटना रविवार दोपहर तीन बजे की बताई जा रही है। संवादब
#SIDDHARTHNAGARNEWS #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 11, 2026, 00:05 IST
Siddharthnagar News: ब्रेक फेल होने पर घर में घुसी कार #SIDDHARTHNAGARNEWS #VaranasiLiveNews
