लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ऐसा हादसा: कार में बुरी तरह फंस गया चालक, 20 मिनट तक तड़पता रहा; दर्दनाक हुई मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार लोग घायल हो गए। हादसा चालक को नींद की झपकी आने से हुआ बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, कार चालक अजय कुमार विश्वकर्मा (48) निवासी ज्ञान विहार पटेल नगर सेक्टर 8 इंदिरा नगर लखनऊ चला रहा था। साथ में संतोष शर्मा उनकी पत्नी मनी दुबे, पुत्र अभितेश शर्मा, अक्षत शर्मा पुत्र अजय कुमार दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे। रविवार तड़के चार बजे करीब फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 36.500 पर कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर पर बनी पुलिया से टकरा गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक कार में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और फतेहाबाद यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कार में फंसे चालक को करीब 20 मिनट बाद बाहर निकाला जा सका, तब तक उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
#CityStates #Agra #AmarUjala #Fatehabad #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 02:01 IST
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ऐसा हादसा: कार में बुरी तरह फंस गया चालक, 20 मिनट तक तड़पता रहा; दर्दनाक हुई मौत #CityStates #Agra #AmarUjala #Fatehabad #VaranasiLiveNews
