Jhajjar-Bahadurgarh News: बाईपास पर चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

संवाद न्यूज एजेंसी बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ बाईपास पर सोमवार शाम चलती कार में आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से कूदकर जान बचाई। देखते ही देखते आग ने कार को चपेट में ले लिया। फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार कार में आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी है। सोमवार शाम करीब 6:48 बजे दिल्ली के नजफगढ़ निवासी सूरत सिंह कार लेकर बाईपास से गुजर रहे थे। वे रोहतक की तरफ से नजफगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं निकलता देखकर चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया और बिना समय गंवाए बाहर निकल गया। कुछ ही देर में कार से आग की लपटें उठने लगी। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। फायर ब्रिगेड अधिकारी निखिल कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर भेजी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया गया। हालांकि तब तक कार काफी हद तक जल चुकी थी। सूरत सिंह ने समय रहते कार रोककर बाहर निकलने में समझदारी दिखाई। इससे उनकी जान बच गई।

#CarCatchesFireOnTheBypass;DriverJumpsOutToSaveHisLife. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 22, 2026, 14:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: बाईपास पर चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान #CarCatchesFireOnTheBypass;DriverJumpsOutToSaveHisLife. #VaranasiLiveNews